साहिबगंज, नवम्बर 24 -- साहिबगंज। शहर के दहिया टोला स्थित आम्बेडकर भवन में मुलनिवासी संघ के जिला इकाई की बैठक रविवार की देर शाम हुई। बैठक में झारखंड राज्य मूलनिवासी संघ के निर्देश पर 26 नवम्बर को संविधान दिवस पर पथ संचलन एवं संविधान पर विचार गोष्ठी का निर्णय लिया गया। संविधान दिवस पथ संचलन कार्यक्रम में जिला मूलनिवासी संघ, बामसेफ, अंबेडकर संस्था, अंबेडकर सेवा संस्था, भीम आर्मी, अनुसूचित जाति कल्याण समिति तीनपहाड़, साहिबगंज नगर परिषद कर्मचारी संघ शामिल होगा। पथ संचलन सुबह 10 बजे दहिया टोला स्थित आम्बेडकर भवन से शुरू होकर बड़तल्ला, चर्च होते हुए रेलवे नार्थ कॉलोनी, रेलवे जेनरल इंस्टीट्यूट, कलिंगा होटल ,गांधी चौक होते हुए नगर परिषद् परिसर में जाकर बाबा साहब अंबेडकर के प्रतिमा पर माल्यार्पण करेगा। वहां से पथ संचलन पटेल चौक, रेलवे स्टेशन, ग्रीन म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.