उरई, नवम्बर 27 -- कालपी(उरई)। संवाददाता संविधान दिवस के अवसर पर भड़काऊ भाषण देना सात लोगों को महंगा पड़ गया। चौकी इंचार्ज की तहरीर पर गुरुवार को सात नामजद आरोपियों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया गया है। मामले में पुलिस विवेचना करने में जुट गई है। वादी उपनिरीक्षक चौकी इंचार्ज टरननगंज सुरेश चंद्र ने कालपी कोतवाली में अभियोग दर्ज कराते हुए कहा कि काशीराम आवासीय कॉलोनी कालपी के परिसर में संविधान दिवस के अवसर पर आरोपियों मोनी शाक्य, अखंड प्रताप सिंह, कुलदीप कुमार, आनंद कुमार, संजीव कुमार, किरण ने दो धर्म एवं दो जातियों के बीच द्वेष की भावना से भड़काऊ भाषण दिए हैं। थाना पुलिस ने जुर्म धारा 299/353(2)/502 बीएनएस के अंतर्गत मुकदमा दर्ज कर लिया है। इस प्रकरण की विवेचना सब इंस्पेक्टर विशाल भड़ाना को सौंपी गई है। बताते हैं कि काशीराम कॉलोनी में दिए गए ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.