रुद्रप्रयाग, नवम्बर 26 -- संविधान दिवस पर जनपद में सभी सरकारी कार्यालयों, नगर निकायों, ब्लॉकों एवं प्रमुख विभागों में संविधान के प्रति निष्ठा, मूल्यों की रक्षा और कर्तव्यों के पालन के संकल्प के साथ विशेष कार्यक्रम आयोजित किए गए। विकास भवन परिसर में मुख्य विकास अधिकारी राजेन्द्र सिंह रावत ने अधिकारियों एवं कर्मचारियों को संविधान की शपथ दिलाई। इस मौके पर उन्होंने कहा कि भारत का संविधान देश की लोकतांत्रिक व्यवस्था की आधारशिला है और इसकी भावना को समझना तथा इसे व्यवहार में उतारना प्रत्येक नागरिक की जिम्मेदारी है। विकास भवन में आयोजित मुख्य कार्यक्रम के अलावा जनपद के ऊखीमठ ब्लॉक कार्यालय, आयुष विभाग, खेल विभाग, ट्रेजरी, लोक निर्माण विभाग, शिक्षा विभाग, नगर पालिका रुद्रप्रयाग, नगर पंचायत गुप्तकाशी, जिला पंचायत कार्यालय, उप संभागीय परिवहन विभाग, ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.