गाजीपुर, नवम्बर 26 -- जखनिया। केंद्रीय मानव अधिकार सेवा संगठन के कार्यकर्ताओं ने संविधान दिवस के अवसर पर मिर्जापुर (प्यारेपुर) गांव में अंबेडकर प्रतिमा के समक्ष सभा आयोजित की। कार्यक्रम की अध्यक्षता डॉ. अरविंद कुमार ने की। इसके बाद कार्यकर्ताओं ने तहसीलदार ज्ञानेंद्र यादव को पत्रक सौंपा। डॉक्टर अरविंद ने कहा कि संविधान दिवस पर सरकारी अवकाश घोषित किया जाना चाहिए और गांवों में जन-जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जाएं। उन्होंने बताया कि भारत का संविधान 26 नवंबर 1949 को अपनाया गया और 26 जनवरी 1950 को लागू हुआ। मौके पर संदीप गौतम, उदयभान, डॉक्टर मोनू कुमार, सुमन भारती, डॉक्टर विजय कुमार सहित बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.