बिजनौर, नवम्बर 26 -- स्कूल कॉलेजों में संविधान दिवस बड़े उत्साह एवं गरिमामय वातावरण में मनाया गया। इस अवसर पर संविधान की प्रस्तावना की शपथ ग्रहण करायी गयी। इस अवसर पर संविधान निर्माता बाबा साहब डॉ. भीमराव आंबेडकर जी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर संविधान की मूल भावना और उनके उद्देश्यों को याद किया गया। दक्ष आदर्श वैदिक इंटर कॉलेज में छात्र छात्राओं को संबोधित करते हुए प्रधानाचार्य विनीत कुमार ने भारतीय संविधान की विशेषताओं पर प्रकाश डालते हुए कहा कि यह केवल एक दस्तावेज नहीं, बल्कि देश की आत्मा है। उन्होंने छात्र छात्राओ से संविधान में निहित मूलभूत अधिकारों और कर्तव्यों को समझने तथा उनका पालन करने का आह्वान किया। प्राइमरी प्रभारी विजय वर्मा ने कहा कि देश के निर्माता के रूप में छात्रों की जिम्मेदारी है कि वह लोकतांत्रिक मूल्यों को अपनाए और समाज...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.