रांची, नवम्बर 26 -- रांची, हिन्दुस्तान ब्यूरो। 76वें संविधान दिवस के अवसर पर प्रदेश राजद ने समस्त राज्य एवं देशवासियों को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दी है। पार्टी प्रवक्ता कैलाश यादव ने कहा है कि भारतीय संविधान देश की लोकतांत्रिक व्यवस्था का मूल आत्मा है। यही संविधान राष्ट्रीय एकता और अखंडता को सुनिश्चित करने, संप्रभुता समाजवादी एवं धर्मनिरपेक्ष राज्य तथा सामाजिक न्याय का मजबूत स्तंभ के रूप में संकल्पित है। संविधान हमें जीने का अधिकार देता है। यह आर्थिक तथा सामाजिक न्याय के विकास में दबे-कुचले व दलित, पिछड़े वंचित समाज को सशक्त बनाने में रक्षा कवच के रूप में कार्य करता है। भेदभाव मिटाने के प्रति स्वतंत्र अधिकार देता है। उन्होंने कहा कि 26 नवंबर 1949 को भारतीय संविधान सभा द्वारा प्रारूप कमेटी के अध्यक्ष बाबा साहब डॉ भीमराव आंबेडकर के नेतृत...