बुलंदशहर, नवम्बर 26 -- भीम वाहिनी बहुजन एकता मिशन के पदाधिकारियों द्वारा बुधवार को संविधान दिवस धूमधाम से मनाया गया। नगर की सुशीला विहार स्थित कॉलोनी में आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि मिशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष व संस्थापक एडवोकेट मदनपाल गौतम ने कहा कि संविधान ने हम सभी को समानता का अधिकार दिया है। हम सभी को संविधान के मौलिक अधिकारों के प्रति जागरूक होना चाहिए। उन्होंने कहा की आज दलित व अल्पसंख्यकों पर अत्याचार हो रहे हैं। युवाओं को आगे आने चाहिए। उन्होंने उपस्थित सभी लोगों को संविधान दिवस के बारे में विस्तार से बताया। इस अवसर पर अर्जुन गौतम, ब्रजेश गौतम, अभिषेक गौतम, आशुतोष, कुलदीप, अंकुश, इस्लामुद्दीन सैफी, रमेश, जगदीश, अशोक व अन्य मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...