औरंगाबाद, नवम्बर 26 -- पीएमश्री मध्य विद्यालय कुटुंबा में बुधवार को संविधान दिवस पर विविध गतिविधियों का आयोजन किया गया। चेतना सत्र में प्रधानाध्यापक चंद्रशेखर प्रसाद साहू ने बच्चों को संविधान की प्रस्तावना की शपथ दिलाई और संविधान के महत्व पर विस्तार से जानकारी दी। प्रधानाध्यापक ने बताया कि भारत का संविधान दुनिया का सबसे बड़ा और विस्तृत लिखित संविधान है। यह देश में लोकतांत्रिक गणराज्य और लोकतांत्रिक शासन व्यवस्था की आधारशिला रखता है। इसमें नागरिकों के मौलिक अधिकार और कर्तव्य दोनों का वर्णन है। संविधान संघ और राज्यों की शक्तियों को निर्धारित करता है तथा विधायिका, कार्यपालिका और न्यायपालिका के अधिकार और सीमाएं तय करता है। सामाजिक और आर्थिक रूप से पिछड़े वर्गों के लिए आरक्षण तथा महिलाओं के विकास हेतु विशेष प्रावधान भी शामिल हैं। उन्होंने कहा ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.