उरई, नवम्बर 26 -- उरई। संविधान दिवस पर राजेश कुमार पाण्डेय व पुलिस अधीक्षक डॉ दुर्गेश कुमार द्वारा जिला कारागार का भ्रमण कर बंदियों को संविधान की शपथ दिलाई गई। अधिकारियों ने बंदियों को मौलिक अधिकारों, कर्तव्यों तथा संवैधानिक मूल्यों के पालन का संकल्प दिलाते हुए उन्हें समाज की मुख्यधारा में सम्मानपूर्वक पुनर्वास के लिए प्रेरित किया। सर्दी से बचाव के लिए सभी बंदियों को जैकेट वितरित की गई। इस अवसर पर कारागार परिसर का निरीक्षण भी किया गया, जिसमें सुरक्षा व्यवस्था, स्वच्छता, स्वास्थ्य सेवाओं एवं बंदियों की दैनिक व्यवस्थाओं का अवलोकन कर दिशा-निर्देश दिए। डीएम ने कहा संवैधानिक मूल्यों के प्रति जागरूकता और मानवीय दृष्टिकोण से बंदियों के पुनर्वास की दिशा में निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं। इस अवसर पर जेल अधीक्षक नीरज देव आदि सहित सम्बंधित अधिकारी मौ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.