बागपत, नवम्बर 26 -- शहर कांग्रेस कमेटी की बुधवार को एसआईआर हेल्प डेस्क का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में महिला कार्यकर्ता और पदाधिकारी मौजूद रहे। इस दौरान एसआईआर के महत्व पर प्रकाश डाला। बैठक में डॉ. संजीव शर्मा और नसीम खान ने विशेष अभियान 'स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन के महत्व और प्रक्रिया के बारे में विस्तार से जानकारी दी। साथ ही महिलाओं और युवाओं को संगठन से जोड़कर एसआईआर अभियान को घर-घर पहुंचाने का निश्चय किया गया। कार्यक्रम का संचालन वार्ड अध्यक्ष परवेज खान और शहर महिला कांग्रेस अध्यक्ष गीता तोमर ने किया। बिजेंद्र शर्मा, सुधीर, ओमवीर दुहण, डॉ. सुभाष शर्मा, शोकेन्द्र तोमर, देवेंद्र शर्मा, औकार दत्त सहित अन्य कार्यकर्ता शामिल रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.