सहारनपुर, नवम्बर 26 -- संविधान दिवस पर बुधवार को महिला संस्था परचम ने रॉक वुड पब्लिक स्कूल में "आओ संविधान को जाने" विषय पर गोष्ठी का आयोजन किया। कार्यक्रम में छात्रों-छात्राओं को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि सरदार दलजीत सिंह कोचर ने संविधान के बारे में विस्तार पूर्वक बताया। कार्यक्रम संयोजिका डॉ. कुदसिया अंजुम ने कहा कि संविधान केवल कानून का संग्रह नहीं बल्कि भारत की आत्मा का प्रतिबिंब है, जो समानता, स्वतंत्रता और न्याय सुनिश्चित करता है। अध्यक्ष डॉ. शाहिद जुबैरी ने संविधान के 448 अनुच्छेद, 12 अनुसूचियां और 22 भागों की जानकारी साझा की। छात्र-छात्राओं को संविधान की प्रस्तावना की शपथ दिलाई गई। कार्यक्रम में स्टाफ और छात्र बड़ी संख्या में मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.