शाहजहांपुर, नवम्बर 27 -- पंचशील सोशल वेलफेयर सोसाइटी की ओर से संविधान दिवस पर घंटाघर स्थित डॉ. अंबेडकर प्रतिमा पर "लोकतंत्र की स्थापना में डॉ. अंबेडकर का योगदान" विषयक गोष्ठी आयोजित की गई। अध्यक्ष राम सिंह ने कहा कि भारत विश्व का श्रेष्ठ लोकतंत्र है, जिसकी नींव रखने में डॉ. भीमराव अंबेडकर की निर्णायक भूमिका रही। प्रधानाचार्य संजय कुमार कपूर ने बताया कि संविधान 2 वर्ष 11 माह 18 दिन की मेहनत से तैयार हुआ और 26 नवंबर 1949 को अंगीकृत किया गया। उन्होंने संवैधानिक मूल्यों और कर्तव्यपालन पर जोर दिया। गोष्ठी में ज्वाला प्रसाद, अतुल कुमार श्रीवास्तव, बुधपाल सिंह, श्रवण कुमार, सुरेश कुमार, लक्ष्मीकांत, अनिल भास्कर, दिलीप कुमार, भारत गौतम समेत कई लोग उपस्थित रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...