औरंगाबाद, नवम्बर 27 -- दाउदनगर प्रखंड के गोरडीहा पंचायत के अमृत सरोवर परिसर में संविधान दिवस के अवसर पर एक गरिमामय शपथ ग्रहण कार्यक्रम आयोजित किया गया। बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने भाग लेकर भारतीय संविधान में निहित आदर्शों और नागरिक कर्तव्यों को जीवन में उतारने का संकल्प लिया। कार्यक्रम का संचालन पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि नागेंद्र सिंह ने किया। उनके नेतृत्व में उपस्थित लोगों ने सत्य, अहिंसा, समानता, भाईचारे और कर्तव्य निष्ठा जैसे संवैधानिक मूल्यों को अपनाने की प्रतिज्ञा ली। नागेंद्र सिंह ने कहा कि संविधान केवल शासन-प्रशासन का दस्तावेज नहीं, बल्कि यह प्रत्येक भारतीय की आत्मा का स्वर है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...