आरा, नवम्बर 27 -- बड़हरा, संवाद सूत्र। बड़हरा प्रखंड स्थित भीमराव आंबेडकर पुस्तकालय परिसर में बिहार राज्य अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ (गोप गुट) एवं अनुसूचित जाति कर्मचारी संघ के संयुक्त तत्वावधान में संविधान दिवस कार्यक्रम का आयोजन किया गया। अध्यक्षता अनिल कुमार ने की और संचालन जिला सचिव सुमन ने किया। शुरुआत में डॉ. भीमराव आंबेडकर के तैल चित्र पर माल्यार्पण व पुष्पांजलि अर्पित की गई। कार्यक्रम में उपस्थित कर्मियों ने संविधान, उसके अनुच्छेदों और प्रदत्त अधिकारों पर अपने विचार व्यक्त किए। कर्मियों ने बताया कि अधिकारों की रक्षा के लिए संगठित एकता ही सबसे बड़ा आधार है। केंद्र सरकार द्वारा 29 श्रम कानूनों को चार श्रम कोड में बदलने पर चिंता जताते हुए कहा कि इससे कर्मचारियों, शिक्षकों, मजदूरों और किसानों के श्रम अधिकारों पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ेगा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.