कोडरमा, नवम्बर 30 -- कोडरमा हमारे प्रतिनिधि। संविधान दिवस की 75वीं वर्षगांठ पर दलित शोषण मुक्ति मंच बजरंग नगर में विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष दिनेश रविदास ने की। मुख्य वक्ता डीएसएमएम के प्रदेश अध्यक्ष शिवबालक पासवान ने कहा कि संविधान निर्माण का उद्देश्य केवल दलितों का उत्थान नहीं था, बल्कि बाबा साहेब डॉ. भीमराव अम्बेडकर ने पूरे देश के सभी वर्गों को ध्यान में रखकर इसे बनाया। गोष्ठी को सीटू के राज्य सचिव संजय पासवान, झारखंड राज्य किसान सभा के संयुक्त सचिव असीम सरकार, भारत ज्ञान विज्ञान समिति के जिलाध्यक्ष राम रतन अवधिया, सीटू के जिलाध्यक्ष प्रेम प्रकाश और बहुजन क्रांति मोर्चा के राजकुमार पासवान ने भी संबोधित किया। धन्यवाद ज्ञापन डीएसएमएम के जिला सचिव शम्भु पासवान ने किया। कार्यक्रम में रमेश प्रजापति, घन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.