बागपत, नवम्बर 26 -- डीएम अस्मिता लाल ने बुधवार को कलेक्ट्रेट सभागार में संविधान दिवस के अवसर पर समस्त स्टाफ को सामूहिक रूप से संविधान की शपथ दिलाई। वहीं, एसपी ने पुलिस लाइन में अधिकारियों और पुलिस कर्मियों को संविधान की शपथ दिलाई। इस दौरान सभी थानों और निकायों में भी संविधान दिवस मनाया गया। डीएम अस्मिता लाल ने कहा कि 26 नवंबर 1949 भारतीय लोकतंत्र के इतिहास में मील का पत्थर साबित हुआ। इसी दिन भारतीय संविधान पूर्ण रूप से बनकर तैयार हुआ और संविधान सभा द्वारा इसे अंगीकृत किया गया। संविधान को अंतिम रूप देने की प्रक्रिया अत्यंत विस्तृत, गंभीर और लोकतांत्रिक विमर्श पर आधारित थी। संविधान के निर्माण में डॉ. भीमराव अम्बेडकर के नेतृत्व में प्रारूप समिति ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। डॉ. अम्बेडकर को संविधान का प्रमुख वास्तुकार माना जाता है। कहा कि आज ह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.