हाजीपुर, नवम्बर 26 -- हाजीपुर। संवाद सूत्र संविधान दिवस पर वैशाली महिला महाविद्यालय हाजीपुर में बुधवार को राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) इकाई एवं आंतरिक गुणवत्ता आश्वासन प्रकोष्ठ (आईक्यूएसी) के संयुक्त तत्वावधान में एकदिवसीय संगोष्ठी का आयोजन किया गया। संगोष्ठी का शीर्षक था 'संविधान और युवा : अधिकारों से परे कर्तव्य'। अध्यक्षता महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. सुधीर कुमार सिंह ने की। मौके पर मुख्य वक्ता के रूप में डीसी कॉलेज वैशाली के सहायक प्रोफेसर डॉ. सत्य प्रकाश कुमार उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन एनएसएस कार्यक्रम पदाधिकारी डॉ. शिंगला प्रभा ने किया। शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। प्राचार्य एवं मुख्यवक्ता को भारतीय संविधान की प्रति भेंट कर स्वागत एवं अभिनंदन किया गया। उपस्थित लोगों ने राष्ट्रगीत 'वंदे मातरम' तथा संविधान की प्रस्ता...