वाराणसी, जनवरी 31 -- रोहनिया। सामाजिक संस्था आशा ट्रस्ट की तरफ से शुक्रवार को कंदवा स्थित कर्दमेश्वर इंटर कालेज पूर्वी में पिछले दिनों हुई संविधान ज्ञान परीक्षा में चयनित कुल 36 बच्चों को पुरस्कृत किया गया। ट्रस्ट के समन्वयक वल्लभाचार्य पांडेय ने कहा कि बच्चों को संविधान की विशेषताओं को जानना चाहिए। कार्यक्रम संयोजक डॉ. इंदु पांडेय, प्रधानाचार्य नरेंद्र प्रताप सिंह के साथ डॉ. रतन कुमार, कमला प्रसाद राय, धर्मेंद्र कुमार सिंह, सरिता पटेल, प्रणय आदि मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...