रांची, नवम्बर 26 -- रांची, हिन्दुस्तान ब्यूरो। झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने संविधान बचाओ दिवस का आयोजन किया। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष केशव महतो कमलेश की अध्यक्षता में पुराना विधानसभा के सभागार में संविधान बचाओ दिवस विषय पर गोष्ठी आयोजित की गई। केशव महतो कमलेश ने कहा कि संविधान भारतीय लोकतंत्र की आत्मा है। पूरे संविधान का मूल स्वरूप मूल भावना इसकी प्रस्तावना में ही निहित है। भारत का संविधान पूरे विश्व का सबसे लंबा लिखित संविधान है। संविधान निर्माण में झारखंड के विभूतियों का भी योगदान है, जो झारखंड के महत्व को दर्शाता है। इसी संविधान से देश का शासन तंत्र चलता है। संवैधानिक संस्थाओं को कमजोर करने वाले और संविधान को बदलने की सोच रखने वालों का हमें डटकर मुकाबला करना है। कार्यक्रम कांग्रेस महासचिव अमूल्य नीरज खलखो, महिला कांग्रेस की अध्यक्ष र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.