महाराजगंज, जून 15 -- महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। कांग्रेस पार्टी के विधानसभावार संविधान बचाओ सम्मेलन के तहत सदर विधानसभा की पुरैना बाजार में कार्यक्रम आयोजित हुआ। मुख्य अतिथि फरेंदा विधायक वीरेंद्र चौधरी ने कहा कि संविधान देश की आत्मा है। संविधान लोकतंत्र को बचाने वाला नयाब हथियार है। लेकिन सरकार संविधान को बदलने की कोशिश में लगी है। कांग्रेस पार्टी विरोध करते हुए देश की जनता की आकांक्षा के अनुरूप भाजपा को हटाकर कांग्रेस को लाने की पहल कर रही है। आयोजक पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष आलोक प्रसाद ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की सरकार दलितों, पिछड़ों व किसानों का हक छीनने की मंशा से काम कर रही है। इसका भरपूर विरोध किया जाएगा। जिलाध्यक्ष विजय सिंह एडवोकेट ने कहा कि सरकार की नीतियों से लोग दुखी हैं। ऐसे में कांग्रेसजनों को दलितों, पिछड़ों, युवकों की आव...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.