लखनऊ, फरवरी 18 -- सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने भाजपा पर निशाना साधते हुए पार्टी कार्यकर्ताओं को नकारात्मकता से दूर रहने की नसीहत दी है। अखिलेश ने पार्टी मुख्यालय में बुधवार को विभिन्न जिलों से आए पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं से कहा कि भाजपा संविधान को खत्म करना चाहती है। भाजपा को लोकतंत्र, धर्मनिरपेक्षता और समाजवाद से चिढ़ है। अखिलेश ने कहा कि भाजपा पीडीए को बदनाम करना चाहती है। नौजवानों में फूट डाल रही है। सपा के विरोध प्रचार की नीति बना रही है। सपाइयों को भाजपा से सावधान रहना है और उनके जाल में नहीं फंसना है। कार्यकर्ता नकारात्मकता से दूर रहें। कहा कि सपा डा.राम मनोहर लोहिया और डा.भीमराव अंबेडकर के सिद्धांतों पर चलने के लिए अडिग है। पीडीए का रास्ता ही विकल्प है। कार्यकर्ता एकजुटता और आपसी तालमेल से कार्य करें। विधानसभा चुनाव बहुत महत्वपूर्ण ...