विकासनगर, अप्रैल 24 -- विकासनगर, कार्यालय संवाददाता। कांग्रेस अनुसूचित जाति प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष मदद लाल ने कहा कि संविधान को कमजोर करने वालों को किसी भी हालत में बख्सा नहीं जाएगा। इसके खिलाफ देशभर में आंदोलन किया जाएगा। शहर कांग्रेस कमेटी के कार्यालय में आयोजित प्रेस वार्ता में गुरुवार को प्रकोष्ठ के अध्यक्ष ने कहा कि आगामी तीस अप्रैल को राजधानी देहरादून में संविधान बचाओ कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। कहा कि वर्तमान में केंद्र सरकार ईडी, सीबीआई आदि का मनमाना इस्तेमाल कर रही है। कांग्रेस नेताओं को जानबूझ कर फंसाया जा रहा है। देश के संविधान को कमजोर करने की कोशिश की जा रही है। जिसे कांग्रेस किसी भी हालत में बर्दास्त नहीं करेगी। कहा कि इसके खिलाफ कांग्रेस देश के साथ ही प्रदेश में आंदोलन करेगी। इस दौरान नगर पालिका अध्यक्ष धीरज बॉबी नौटिय...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.