आगरा, जुलाई 26 -- आंबेडकर नगर के विधायक त्रिभुवन दत्त ने कहा जो लोग संविधान विरोधी हैं, वह आरक्षण के भी विरोधी हैं। यह लोग अप्रत्यक्ष रूप से धर्मनिरपेक्ष लोगों और समाजवादियों के खिलाफ बोलते हैं। भाजपा भी यही करती है। वह एक ओर संविधान को ताक पर रखकर मनमानी करती है। दूसरी ओर दिखावा करती है। विधायक दत्त शनिवार को फतेहाबाद रोड स्थित समाजवादी पार्टी कार्यालय पर मनाए गए मान स्तंभ संविधान दिवस पर बोल रहे थे। उन्होंने कहा संविधान को मानना और उसके रास्ते पर चलना ही सबसे बड़ा उत्सव है। यही संजीवनी है। भाजपा का दोहरापन देश के लिए घातक है। अगर यह लोग सीधे संविधान और आरक्षण के खिलाफ बोलेंगे तो उनका वोट बैंक खिसक जाएगा। एनडीए नकारात्मक और पीडीए सकारात्मक लोगों का नारा है। निवर्तमान जिलाध्यक्ष श्रीकृष्ण वर्मा, निवर्तमान महानगर अध्यक्ष वाजिद निसार ने कहा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.