दुमका, जुलाई 12 -- दुमका, प्रतिनिधि। सेंट जेवियर्स कॉलेजिएट स्कूल में विद्यार्थियों के बीच संविधान के मौलिक अधिकार और कर्तव्यों को लेकर एक विशेष जागरुकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य छात्रों को उनके अधिकारों और जिम्मेदारियों के प्रति जागरूक बनाना था। इस अवसर पर छात्रों ने एक रचनात्मक नाटक (स्किट प्ले) प्रस्तुत किया, जिसमें हर पात्र ने एक अलग मौलिक कर्तव्य को दर्शाया। नाटक के माध्यम से यह संदेश दिया गया कि जैसे हमें समानता, स्वतंत्रता और शिक्षा जैसे अधिकार मिलते हैं, वैसे ही देश के प्रति हमारे कुछ कर्तव्य भी होते हैं - जैसे संविधान का सम्मान करना, सार्वजनिक संपत्ति की रक्षा करना और देश की एकता बनाए रखना।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.