रामगढ़, जनवरी 27 -- रामगढ़, निज प्रतिनिधि। रामगढ़ जिले में 77वें गणतंत्र दिवस का पर्व हर्षोल्लास और देशभक्ति के वातावरण में मनाया गया। इस पावन अवसर पर रामगढ़ जिला कांग्रेस कमिटी की जिला अध्यक्ष सह विधायक ममता देवी ने रामगढ़ ब्लॉक परिसर के समीप ध्वजारोहण किया। जैसे ही तिरंगा फहराया गया, पूरा परिसर राष्ट्रगान की गूंज से गुंजायमान हो उठा। ध्वजारोहण कार्यक्रम में बड़ी संख्या में कांग्रेसजन, पार्टी पदाधिकारी, कार्यकर्ता और स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे। सभी ने एकजुट होकर राष्ट्रध्वज को सलामी दी और देश की एकता व अखंडता के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई। इस अवसर पर विधायक ममता देवी ने उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए कहा कि गणतंत्र दिवस हमें हमारे संविधान में निहित समानता, न्याय, स्वतंत्रता और भाईचारे के मूल्यों को आत्मसात करने की प्रेरणा देता है।...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.