जमशेदपुर, जनवरी 27 -- जमशेदपुर। सांसद बिद्युतबरण महतो ने 76 में गणतंत्र दिवस पर विभिन्न स्थानों पर झंडोत्तोलन किया। सबसे पहले उन्होंने बिष्टूपुर स्थित सांसद कार्यालय पर उन्होंने झंडोत्तोलन किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि आज ही के दिन भारतीय संविधान को हम लोगों ने अंगीकार किया था। इस संविधान के बताए हुए मार्ग पर चलकर आज भारत विश्व की महाशक्ति बन चुका है। सांसद महतो ने कहा कि आजकल कुछ लोग संविधान को महज कोरा कागज समझकर जेब में लेकर घूमते फिरते हैं। जिन्हें संविधान का ना ज्ञान है और ना ही संविधान के बताए हुए मार्ग पर चलने की कोई मंशा है।सांसद महतो ने सोनारी स्थित सबुज संघ, कदमा रामनगर वैश्य एकता मंच के कार्यालय परिसर में, बिष्टूपुर स्थित सरदार पटेल चौक के प्रतिमा के समक्ष एवं आदित्यपुर के अन्य दो स्थानों पर झंडोत्तोलन किया।
हिंदी हिन्दुस्त...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.