गाजीपुर, नवम्बर 30 -- सादात। मंगल मैत्री सेवा मंडल की ओर से रविवार को संविधान बचाओ दिवस कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस मौके पर लोक गायकों ने संविधान बचाओ से जुड़े गीत प्रस्तुत किए। मुख्य अतिथि समता पीजी कॉलेज के पूर्व प्राचार्य डॉ. विंध्याचल सिंह यादव ने संविधान के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि संविधान को बचाकर ही हम अपने अधिकारों की रक्षा कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि संविधान ने हमें सब कुछ दिया है और इसके बिना हम शक्तिहीन हो जाएंगे। अध्यक्षता कर रहे रामदरश मणि ने बाबा भीमराव अंबेडकर के योगदान को याद किया। उन्होंने कहा कि डॉ. अंबेडकर ने संविधान लिखकर समाज को सुरक्षित और प्रगतिशील रहने का अधिकार प्रदान किया है, जिसकी रक्षा करना हमारा परम धर्म है। विशिष्ट अतिथि डॉ. राम अवतार यादव ने कहा कि संविधान सभी को अधिकार और शक्ति प्रदान करता ह...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.