उन्नाव, नवम्बर 26 -- उन्नाव। कलेक्ट्रेट पन्नालाल सभागार में एडीएम वित्त एंव राजस्व सुशील कुमार गोंड ने 26 नवंबर को संविधान दिवस पर संविधान के उद्देशिका की शपथ दिलाई। एडीएम ने कहा 26 नम्बर के दिन साल 1949 को हमारा संविधान स्वीकार कर लागू किया गया था। जिस पर सरकार ने हर साल संविधान दिवस मनाए जाने का निर्णय लिया है। कहा हम संविधान के आदर्शों मूल्यों को अपने में आत्म सात कर देश के विकास में योगदान दें। संविधान ने हमे मौलिक कर्तव्य और मूल अधिकार भी दिया है जिसके अंतर्गत हमें समानता और स्वतंत्रता का अधिकार मिला है । इस दौरन एडीएम अमिताभ यादव, एडीएम नमामि गंगे विधेस, सिटी मजिस्ट्रेट राजीव राज आदि रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...