गढ़वा, नवम्बर 26 -- मझिआंव। बरडीहा प्रखंड कार्यालय परिसर में 26 नवंबर को संविधान दिवस मनाया गया। सभी ने संविधान निर्माता बाबासाहेब अंबेडकर की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित किया। बीडीओ सह सीओ राजेश कुमार ने बताया कि आज ही के दिन 26 नवंबर 1949 को संविधान तैयार किया गया था। भारत का संविधान समता, स्वतंत्रता, बंधुता, न्याय पर आधारित है। उसका हम सभी को पालन करना चाहिए। साथ ही उन्होंने बताया कि 2015 को केंद्र सरकार के द्वारा राजपत्र 26 नवंबर को अधिकार संविधान दिवस घोषित किया गया था। सभी ने संविधान के अनुपालन का शपथ लिया। मौके पर बीडीओ के कलावे सीआई बंशी पाठक, अंचल नाजिर कोमल प्रसाद रवि, प्रखंड नाजिर सुरेश चरगट, प्रधान सहायक नारेंद्र कुमार बैठा, प्रभारी प्रखंड कृषि पदाधिकारी राजकुमार, पंचायत सचिव ललन बैठा, ललन कुमार, सुरेंद्र सिंह सहित प्रखंड सह अं...