गढ़वा, नवम्बर 26 -- मेराल, प्रतिनिधि। संविधान दिवस के अवसर पर गुरु रविदास आश्रम संगबरिया में बुधवार को संविधान निर्माता भारत रत्न बाबा साहेब डॉक्टर भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा पर बामसेफ के झारखंड स्टेट को-ऑर्डिनेटर सह अनुसूचित जाति जनजाति कर्मचारी संघ गढ़वा के जिला अध्यक्ष रघुराई राम व अन्य लोगों ने पुष्प अर्पित किया। उक्त अवसर पर भारतीय संविधान की रक्षा के लिए लोगों ने शपथ ली। मौके पर अध्यक्ष रघुराई राम ने कहा कि भारत का संविधान दुनिया का सबसे बड़ा संविधान है। आज ही के दिन 26 नवंबर 1949 को संविधान बनकर तैयार हुआ था। भारत का संविधान समता, स्वतंत्रता, बंधुता और न्याय पर आधारित है। देश के सभी लोगों के लिए भारतीय संविधान को अक्षरशः पालन करना कर्तव्य बनता है। उसके साथ ही कई लोगों ने अपने विचार व्यक्त किए। उक्त अवसर पर शिक्षक भर्दुल राम, शिक्षक स...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.