बेगुसराय, अप्रैल 14 -- बेगूसराय, हमारे प्रतिनिधि। जिला कांग्रेस कमेटी की ओर से विभिन्न प्रखंडों में डॉ. भीम राव आंबेडकर की जयंती मनाई गई। सदर प्रखंड के हैवतपुर में कांग्रेस प्रखंड अध्यक्ष विजय सिंह की अध्यक्षता में कार्यक्रम हुआ। पूर्व विधायक अमिता भूषण ने कहा कि बाबा साहब के नेतृत्व में जिस संविधान का निर्माण हुआ, उसके माध्यम से आज देश में दलितों, पिछड़ों और महिलाओं को उनका हक दिया गया। लेकिन, आज कुछ ताकतें उसी संविधान को खत्म करने पर उतारू हैं। कांग्रेस पार्टी का मानना है क़ि संविधान हमारी आत्मा है। इसकी रक्षा के लिये हम प्रतिबद्ध हैं। कांग्रेस दलितों, पिछड़ों के हक के रक्षक इस संविधान को मिटने नहीं देगी। बरौनी प्रखंड अध्यक्ष ओमप्रकाश सिंह और वीरपुर अध्यक्ष धर्म राज सहनी नें भी अपने प्रखंड में भीम संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया। कार्यक्रम ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.