रांची, मई 4 -- रांची, हिन्दुस्तान ब्यूरो। कांग्रेस नेत्री यशस्विनी सहाय ने कहा कि कांग्रेस छह मई को रांची में संविधान बचाओ रैली का आयोजन कर रही है। यह केवल एक राजनीतिक सभा नहीं है, यह हमारे लोकतंत्र की बुनियाद को बचाने के लिए एक स्पष्ट आह्वान है। इस ऐतिहासिक आयोजन के लिए हमारी पार्टी ने पूरी प्रतिबद्धता और मेहनत से तैयारी की है। उन्होंने कहा कि वर्तमान केंद्र सरकार के कार्यकाल में संविधान पर लगातार, योजनाबद्ध तरीके से हमला किया गया है। ऐसे कानून बनाए जा रहे हैं जो संविधान की मूल भावना को कमजोर करते हैं। उन्होंने कहा कि आम नागरिकों के मौलिक अधिकारों को खुलकर कुचला जा रहा है। डॉ. भीमराव आंबेडकर ने अनुच्छेद 32 को संविधान की आत्मा कहा था, लेकिन पिछले कुछ वर्षों में इस अनुच्छेद को जानबूझकर कमजोर किया गया है। न्याय पाने की जनता की क्षमता को सीम...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.