प्रतापगढ़ - कुंडा, जून 16 -- कुंडा, संवाददाता। भाजपा सरकार ईडी, सीबीआई, इन्कमटैक्स, चुनाव आयोग जैसी स्वतंत्र संस्थाओं को पिंजरे में कैद किया है। भाजपा सरकार संविधान की धज्जियां उड़ा रही है। यह बातें बहोरिकपुर में आयोजित विधान सभा स्तरीय संविधान बचाओं सम्मेलन में डॉ. कांग्रेस जिलाध्यक्ष डॉ.नीरज त्रिपाठी ने कही। उन्होंने कहा कि भाजपा विपक्षी नेताओं की पीछे पड़ी है। सम्मेलन में दो लोगों ने पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। संचालन किसान कांग्रेस के प्रदेश सचिव करुण पाण्डेय ने किया। इस मौके पर उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी को कोऑर्डिनेटर, प्रभारी हरिकेश त्रिपाठी, प्रमोद मिश्रा, मुकुंद तिवारी, जयशंकर दुबे, गोविन्द सरोज, मेराज अंसारी, श्याम बहादुर सिंह, सदाशिव यादव, कमलाकांत दूबे, लालजी सरोज, देवेश तिवारी, मदन कुमार आदि मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्व...