नई दिल्ली, नवम्बर 26 -- पीएम नरेंद्र मोदी ने संविधान दिवस के मौके पर अपनी राजनीतिक यात्रा का स्मरण किया है। उन्होंने कहा कि यदि मैं एक गरीब परिवार से निकलकर देश के पीएम के पद तक पहुंचा तो यह संविधान के चलते ही हुआ है। उन्होंने एक ब्लॉग लिखा है, जिसमें 18 साल पूरे करने वाले पहली बार के मतदाताओं से भी एक अपील की है। पीएम मोदी ने कहा कि जो 18 वर्ष के हो रहे हैं। हमें उन्हें यह महसूस कराना चाहिए कि वे अब केवल छात्र या छात्रा नहीं, बल्कि नीति निर्माण की प्रक्रिया के सक्रिय सहभागी हैं। स्कूलों में हर वर्ष 26 नवंबर को फर्स्ट-टाइम वोटर्स का सम्मान करने की परंपरा विकसित होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि जब हम इस तरह युवाओं में जिम्मेदारी और गर्व का भाव जगाएंगे, तो वे जीवनभर लोकतंत्र के मूल्यों के प्रति समर्पित रहेंगे। यही समर्पण एक सशक्त राष्ट्र की नींव...