रिषिकेष, अप्रैल 29 -- भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता विपिन कैंथोला ने कहा कि दून में आयोजित कांग्रेस की संविधान बचाओ रैली नौटंकी है। कांग्रेस तुष्टिकरण की राजनीति कर जनता को गुमराह कर रही है। आरोप लगाया कि कांग्रेस ने हमेशा न सिर्फ संविधान का गला घोंटा है, बल्कि नागरिकों के मौलिक अधिकारों का भी हनन किया है। उन्होंने पहलगाम में आतंक हमले के बाद इस समय कांग्रेस की इस सभा पर भी सवाल उठाए हैं। मंगलवार को रेलवे रोड स्थित भाजपा के जिला कार्यालय में प्रवक्ता विपिन कैंथोला ने प्रेसवार्ता की। कहा कि बुधवार को कांग्रेस देहरादून में संविधान बचाओ सभा कर रही है, जोकि शर्मनाक है। कहा कि उन्हें पहलगाम हमले में देश के निर्दोष नागरिकों की शहादत के समय भी राजनीति सूझ रही है। बोले, लोकसभा में नेता विपक्ष व कांग्रेस नेता ने हमेशा ही संविधान का मजाक उठाया है। कांग्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.