लखनऊ, अप्रैल 13 -- लखनऊ, संवाददाता। शहर कांग्रेस कमेटी लखनऊ के कार्यालय विधायक निवास पार्क रोड पर डॉ. भीमराव आंबेडकर की जयंती के पूर्व श्रद्धांजलि सभा का आयोजन हुआ। यहां कमेटी के कार्यकर्ताओं ने एक बैठक रखी। डॉ. भीमराव अंबेडकर के चित्र पर माल्यार्पण कर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कार्यक्रम की शुरुआत की। कमेटी के अध्यक्ष अमित श्रीवास्तव त्यागी ने कहा कि डॉ. अंबेडकर के सपनों का भारत बनाने के लिए हर एक कांग्रेस का कार्यकर्ता संकल्प बद्ध है। उन्होंने कहा कि संविधान को कमजोर करने वालों के इरादों को कामयाब नहीं होने देंगे। इस मौके पर यूपी कांग्रेस कमेटी के पूर्व कोषाध्यक्ष शिव पांडेय, लखनऊ बार एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष राजेंद्र शुक्ला, वरिष्ठ नेता राजेंद्र पांडेय, आरबी सिंह, किश्वर जहां, मोहम्मद उबेद खान आदि रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.