मिर्जापुर, जनवरी 13 -- मिर्जापुर। प्रदेश के जोनल कॉर्डिनेटर एवं अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सदस्य अनिल श्रीवास्तव ने कहा कि भाजपा वोट चोरी के मंसूबों पर काम कर रही है। मनरेगा का कानूनी अस्तित्व खत्म कर उसे मात्र एक योजना बनाने का कुचक्र रच रही है। प्रदेश कॉर्डिनेटर ने सोमवार को नगर के बाजीराव कटरा स्थित पूर्व नपाध्यक्ष दीपचंद जैन के आवास पर पत्रकार वार्ता में कहा कि एसआईआर के जरिए हमारे वोटों को काटने की साजिश की जा रही है। मगर हम भाजपा के नापाक मंसूबों को पूरा नहीं होने देंगे। कांग्रेस पार्टी पूरे प्रदेश में अगले 100 दिनों में कई महत्वपूर्ण कार्यों को अंजाम देगी। संविधान, संवाद और महापंचायत के जरिए पार्टी के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी पिछले कई वर्षों से भाजपा सरकार के संविधान बदलने के कुत्सित प्रयासों के खिलाफ संघर्ष कर रहे हैं। कहा कि ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.