देवघर, अक्टूबर 9 -- देवघर,प्रतिनिधि। राष्ट्रव्यापी कार्यक्रम के तहत कांग्रेस का वोट चोर गद्दी छोड़ हस्ताक्षर अभियान चलाया जा रहा है। अभियान के तहत देवघर प्रखंड के संग्रामलोढ़िया पंचायत में प्रखंड अध्यक्ष राजीव रंजन उर्फ गुलाब यादव के नेतृत्व में हस्ताक्षर अभियान चलाया गया। जिसमें नवनियुक्त जिलाध्यक्ष मुकुंद दास शामिल हुए। जिनका प्रखंड कांग्रेस द्वारा स्वागत किया गया। हस्ताक्षर अभियान में काफी संख्या में ग्रामीणों ने हस्ताक्षर कर इस आंदोलन को समर्थन किया। मौके पर जिला बीस सूत्री उपाध्यक्ष डॉ.मुन्नम संजय ने कहा कि कांग्रेस पार्टी ही देश की असली आवाज है,जो संविधान, लोकतंत्र और जनता के सम्मान की रक्षा कर रही है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आग्रह किया कि वे इस अभियान को प्रत्येक पंचायत तक पहुंचाएं, ताकि हर नागरिक इस आंदोलन का हिस्सा बन सके। वहीं ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.