बस्ती, फरवरी 7 -- बस्ती, निज संवाददाता। जिला महिला अस्पताल की एसएनसीयू में तैनात संविदा स्टॉफ नर्स के आरोपों की जांच कोतवाली पुलिस ने शुरू कर दी है। शुक्रवार को चौकी इंचार्ज गांधीनगर सभाजीत यादव अस्पताल पहुंचे और शिकायत के संबंध में जानकारी ली। स्टॉफ नर्स ने मुख्यमंत्री हेल्पलाइन पर शिकायत की है। आईजीआरएस पर हुई शिकायत कर सीएमएस डॉ. अनिल कुमार पर उत्पीड़न का आरोप लगाया है। मुख्यमंत्री कार्यालय से शिकायत पर एक सप्ताह में रिपोर्ट मांगी गई है। इस बाबत सीओ सदर सत्येंद्र भूषण तिवारी ने बताया कि आईजीआरएस पर शिकायत मिली है, जांच कराई जा रही है। स्टॉफ नर्स ने आईजीआरएस में की शिकायत में सीएमएस पर उत्पीड़न का आरोप लगाया है। आरोप है कि बार-बार अनुपस्थित दिखाकर व ड्यूटी का स्थान बदलकर परेशान किया जाता है। जानकारों का कहना है कि गुरुवार को दोपहर दो बज...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.