प्रयागराज, मार्च 5 -- दो साल से बेरोजगार संविदा कर्मचारियों का संघर्ष जारी है। संविदा पर रहे सिटी बस चालकों ने बुधवार को सेंट्रल रीजनल वर्कशाप कर्मचारियों के बैनर तले मंडलायुक्त को संबोधित ज्ञापन सौंपा। फरवरी 2023 में डीजल से चलने वाली 119 सिटी बसें बंद होने से कार्यरत संविदाकर्मी एकाएक बेरोजगार हो गए। कई महीने तक संविदाकर्मियों ने प्रदर्शन किया तो श्रम विभाग की पहल पर समझौता हुआ इन्हें नई बसों में वरीयता दी जाएगी या समायोजित हो जांएगे। लेकिन दो साल बीत जाने के बाद भी रोजगार नहीं मिला। इससे पूर्व आयोजित बैठक में सामूहिक निर्णय लिया गया कि अगर रोजगार नहीं दिया जाता है तो इस साल भी संविदा चालक व परिचालक का परिवार होली नहीं मनाएगा। शाखा अध्यक्ष अंबिकेश जयसवाल ने कहा कि प्रदेश में रोजगार के दावे हो रहे हैं और हमसे छीन लिया गया है। महाकुम्भ मे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.