प्रतापगढ़ - कुंडा, जुलाई 20 -- जामताली, हिन्दुस्तान संवाद। रानीगंज थाना क्षेत्र के प्रेमनगर चौराहे के पास लाइन की मरम्मत के लिए पेड़ की छंटाई के दौरान गिरकर संविदा लाइनमैन शेष नारायण सिंह घायल हो गए थे। उनकी हालत गंभीर बनी है। उन्हें मेडिकल कॉलेज से लखनऊ रेफर कर दिया गया। रानीगंज के हुलासी का पूरा निवासी 40 वर्षीय शेष नारायण सिंह उर्फ सेसई विद्युत उपखंड पांडेय तारा में संविदा लाइनमैन के पद पर कार्यरत हैं। शनिवार शाम प्रेम नगर चौराहे के पास 11 हजार लाइन का तार टूट गया था। तार खींचने के लिए वह पेड़ पर चढ़कर कर डाल की छंटाई करते समय अचानक गिरकर घायल हो गए थे। उन्हें सीएचसी रानीगंज में भर्ती कराया, वहां से मेडिकल कॉलेज भेजा गया। हालत गंभीर होने लखनऊ रेफर कर दिया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.