कन्नौज, जनवरी 16 -- छिबरामऊ, संवाददाता। क्षेत्र के ग्राम कसिया नंदपुर गांव निवासी अधिवक्ता व किसान नेता के साथ विद्युत विभाग के संविदा लाइनमैन ने अभद्रता की। पीड़ित ने बिजली विभाग के उच्चाधिकारियों से शिकायत कर आरोपी लाइनमैन का किसी अन्य उपखंड कार्यालय में स्थानांतरण की मांग की। अधिवक्ता चंद्रभान सिंह भारतीय किसान यूनियन के मंडल उपाध्यक्ष हैं। उन्होंने बताया कि उपखंड सिकंदरपुर में पिछले लगभग 10 वर्षों से तैनात संविदा लाइनमैन अभिषेक के द्वारा उनके साथ गालीगलौज कर अभद्रता की गई। उन्होंने बिजली विभाग के अधिशासी अभियंता व उपखंड अधिकारी को शिकायतीपत्र भेज प्राइवेट लाइनमैन को उपखंड कार्यालय से हटाने की मांग की। उधर, शिकायत को गंभीरता से लेते हुए अधिशासी अभियंता ने उपखंड अधिकारी संजय कुमार यादव की जांच के बाद आरोपी लाइनमैन अभिषेक कुमार को दीपकपु...