आजमगढ़, मार्च 29 -- मुहम्मदपुर, हिन्दुस्तान संवाद। गंभीरपुर थाना क्षेत्र के रोहुआ मोड़ पर शुक्रवार को गांव के लोगों ने संविदा लाइनमैन को पीट दिया। मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। बताया जा रहा है कि बिजली चेकिंग के दौरान कनेक्शन काटे गए थे। कुछ लोगों ने कनेक्शन को जोड़ लिया था। जानकारी मिलने पर लाइनमैन वीडियो बना रहा था। हिन्दुस्तान इस वीडियो की पुष्टि नहीं करता है। जौनपुर जनपद का निवासी कपिलदेव यादव गोसाई की बाजार विद्युत सबस्टेशन पर संविदा पर लाइनमैन का काम करता है। एक सप्ताह पूर्व बिजली विभाग ने क्षेत्र के कटघर गांव में चेकिंग अभियान चलाया था। इस दौरान कई बकायेदारों की बिजली काट दी गई थी। कुछ लोगों ने अपना कनेक्शन जोड़ लिया था। शुक्रवार को गांव में बिजली का फाल्ट ठीक करने के लिए कपिलदेव गया था। उसने जोड़े गये बिजली के तार द...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.