संभल, मार्च 9 -- थाना क्षेत्र के अहरोला नवाबाद गांव में दो दिन पहले करंट की चपेट में आने से संविदा लाइनमैन नरेश पाल की दर्दनाक मौत हो गई थी। घटना के बाद मृतक के पिता रामप्रकाश ने इस हादसे के लिए विभागीय लापरवाही को जिम्मेदार ठहराते हुए एसएसओ कुलदीप कुमार और जेई सोबरन सिंह के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का मुकदमा दर्ज कराया है। पिता का आरोप है कि एसएसओ और जेई की लापरवाही के चलते उनके बेटे की जान गई। पुलिस ने इस शिकायत के आधार पर गैर इरादतन हत्या के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। गौरतलब है कि गुरुवार को ड्यूटी के दौरान नरेश पाल को करंट लग गया था, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई थी। परिवार ने शव का पोस्टमार्टम कराया, जिसके बाद परिजनों ने दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की। इस घटना ने क्षेत्र में बिजली विभाग की कार्यप्रणाली और सुरक्ष...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.