लखनऊ, फरवरी 22 -- विद्युत संविदा मजदूर संगठन ने लाइनमैन व कंप्यूटर ऑपरेटरों का वेतन 25 हजार रुपये और अकुशल श्रमिकों का मानदेय 22 हजार मासिक करने की मांग की है। साथ ही पांच वर्ष से अधिक समय से कार्यरत कर्मचारियों के नियमितीकरण और सेवा की आयु सीमा 60 वर्ष करने की मांग की। संगठन के अध्यक्ष नवल किशोर सक्सेना ने रविवार को नरही स्थित केंद्रीय कार्यालय में आयोजित बैठक में कहा कि ऊर्जा निगमों के संविदा कर्मियों को भी आउटसोर्स कर्मचारी निगम में शामिल किया जाए। उन्होंने छंटनी पर तत्काल रोक लगाने, पिछले दो वर्षों में सेवा से हटाए गए कर्मियों की पुनर्बहाली, तथा कार्य करने की आयु सीमा 60 वर्ष करने की मांग भी की गई। प्रदेश प्रभारी पुनीत राय ने आउटसोर्स एजेंसियों के बजाय विभाग द्वारा सीधे वेतन भुगतान और स्पष्ट सेवा नियमावली बनाने की वकालत की। सुरक्षा के...