हल्द्वानी, जनवरी 11 -- हल्द्वानी,वरिष्ठ संवाददाता। उत्तराखंड के राजकीय महाविद्यालयों में कार्यरत संविदा एवं गेस्ट प्राध्यापकों के प्रतिनिधिमंडल ने कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा से मुलाकात की। उन्होंने विनियमितीकरण नियमावली की कटऑफ तिथि को 31 दिसंबर 2025 बढ़ाने की मांग की। कहा कि वर्तमान विनियमितीकरण नियमावली में 2014-15 बैच के गेस्ट फैकल्टी को लाभ नहीं मिल पा रहा है। यदि कटऑफ तिथि को 31 दिसंबर 2025 तक या संशोधन नियमावली की प्राख्यापन तिथि तक बढ़ाया जाता है तो प्रदेश के सैकड़ों युवा शिक्षक जो पिछले 10 वर्षों से संविदा पर कार्यरत हैं। नियमितीकरण के दायरे में आ सकेंगे। इस दौरान डॉ. प्रदीप पांडेय, डॉ.मनोरमा, डॉ.रोमा गुहा, डॉ.कामना दीक्षित, डॉ.कमलेश्वर त्रिपाठी, डॉ.भुवन मठपाल, डॉ.बीपी दुर्गापाल, डॉ. अरुण कुमार, डॉ.रवि जोशी आदि रहे।
हिंदी हिन्दु...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.