औरैया, दिसम्बर 30 -- सदर कोतवाली क्षेत्र के दिबियापुर रोड स्थित नगर पालिका इंटर कॉलेज परिसर में सोमवार देर रात दारू पार्टी के दौरान हुए विवाद में संविदा नलकूप चालक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। युवक को गंभीर हालत में जिला संयुक्त चिकित्सालय ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पिता की तहरीर पर पुलिस ने एक नामजद आरोपी समेत अन्य के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। पोस्टमार्टम के बाद शव शाम को सड़क पर रखकर जाम लगा दिया। इस दौरान सीओ की जाम लगाए लोगों से तीखी झड़प हुई। गोविंद नगर उत्तरी निवासी 25 वर्षीय किशन गुप्ता पुत्र अशोक कुमार गुप्ता नगर पालिका इंटर कॉलेज परिसर स्थित नलकूप पर पिछले तीन वर्षों से संविदा चालक के रूप में कार्यरत था। सोमवार रात करीब साढ़े नौ बजे नलकूप परिसर में दारू पार्टी के दौरान किसी बात को लेकर विवाद हो गया। इस...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.