ललितपुर, दिसम्बर 13 -- ललितपुर। बहनोई की डिग्री पर फर्जी कार्डियोलाजिस्ट बन लोगों का उपचार करने वाले इंजीनियर अभिनव सिंह के पकड़े जाने के बाद प्रधानाचार्य स्वशासी मेडिकल कालेज की तर्ज पर मुख्य चिकित्साधिकारी डा. इम्तियाज अहमद ने भी सभी संविदा चिकित्सकों और कर्मियों की डिग्रियों और पहचान के सत्यापन का निर्णय लिया है। बहनोई डा. राजीव गुप्ता की डिग्री पर फर्जी कार्डियोलाजिस्ट बनकर हजारों मरीजों का उपचार करने वाले अभिनव सिंह की हकीकत सामने आने के बाद हर कोई आवाक है। अधिकारी, कर्मचारी, चिकित्सक, नेता, समाजसेवी हर कोई सिर्फ इसी विषय पर बातचीत कर रहे हैं। उनके जेहन में एक ही सवाल उतरा रहा है कि ऐसा कैसे हो गया और अब सही चिकित्सक की पहचान कैसे की जाए? इन सवालों के बीच मुख्य चिकित्साधिकारी ने भी सीएचसी, पीएचसी, जिला चिकित्सालय स्थित एनसीडी सेल, संग...