मऊ, फरवरी 22 -- मऊ, संवाददाता। उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम की ओर से मधुबन तहसील के मर्यादपुर रोडवेज बस स्टॉप पर संविदा चालक भर्ती शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में 10 अभ्यर्थियों ने अपने आवश्यक दस्तावेज के साथ आवेदन फार्म जमा किया। सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक ज्ञानेंद्र वर्मा ने बताया कि प्राप्त आवेदनों का परीक्षण किया जाएगा, जिसके बाद पात्र अभ्यर्थियों को ड्राइविंग टेस्ट के लिए भेजा जाएगा। योग्य अभ्यर्थी निर्धारित मानकों को पूरा कर निगम में संविदा चालक के रूप में रोजगार का अवसर प्राप्त कर सकते हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...