हापुड़, फरवरी 22 -- रोडवेज के स्थानीय हापुड़ डिपो में संविदा चालकों की भर्ती के लिए आवेदन लिये जा रहे हैं। इच्छुक अभ्यर्थी डिपो कार्यालय में संपर्क कर सकते हैं। एआरएम रणजीत सिंह ने बताया कि हापुड़ डिपो में चालकों की कमी चल रही है। जिस कारण बसों का संचालन प्रभावित हो रहा है। अब डिपो के अधिकारियों ने संविदा चालकों की भर्ती के लिए आवेदन निकाले हैं। संविदा के तौर पर भर्ती करने के लिए अभ्यर्थी डिपो कार्यालय में संपर्क कर सकते हैं। टेस्ट के बाद अभ्यर्थियों का चयन होगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...